फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The sports festival will be held on February 7th.

Jind News: सात फरवरी को होगा खेल उत्सव

Wed, 07 Jan 2026 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The sports festival will be held on February 7th.
07जेएनडी18: खेल स्कूल निडानी का दौरा करते पूर्व डीजीपी डॉ एमएस मलिक। स्रोत संस्थान
जुलाना। क्षेत्र के गांव निड़ानी में स्थित चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल और भाई सुरेंद्र सिंह स्पोर्ट्स स्कूल का संस्था के संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सात फरवरी को प्रस्तावित खेल उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि आयोजन में खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। डॉ. मलिक ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में निड़ानी स्थित स्पोर्ट्स स्कूल ने खेलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

हाल ही में सोनीपत के सीसाना में आयोजित 17वीं हरियाणा सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में संस्था के चार खिलाड़ियों रिंकू, पुलकित, प्रवीण और लवीश ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में संस्था के 15 बच्चों का चयन भारतीय सेना में हुआ, जो गर्व की बात है। वहीं संस्था की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक का प्रो-कुश्ती के लिए पंजाब रॉयल टीम में चयन हुआ है, जिसमें उनके लिए 29 लाख रुपये की बोली लगी, जो संस्था की उपलब्धियों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मलिक ने कहा कि खेल स्कूल निड़ानी आज हरियाणा में खेलों का हब बन चुका है। इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक, दलीप सिंह मलिक, संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, डायरेक्टर सुखबीर पंघाल, प्रवक्ता आनंद लाठर, प्राचार्या पूनम श्योराण, प्राचार्य ओमबीर सिंह, नरेश पहलवान रामकली, शामलों कलां के सरपंच बिजेंद्र मलिक और बसाऊ राम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed