{"_id":"6515c5532bcbd0d0b5013bbc","slug":"the-sooner-we-leave-the-alliance-the-better-brijendra-singh-jind-news-c-199-1-jnd1001-6369-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छूटे, उतना अच्छा : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छूटे, उतना अच्छा : बृजेंद्र सिंह
Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छुड़ा लेगी, उतना ही अच्छा है। भाजपा को गठबंधन की जरूरत नहीं है, वह अकेले अपने दम पर प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ सकती है और जीत भी हासिल करेगी।
सांसद वीरवार को गांव बुआना में पंडित शिव नारायण शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाइक यात्रा के साथ पहुंचे थे। जींद में होने वाली दो अक्तूबर की मेरी आवाज सुनो रैली का निमंत्रण देने के लिए यह बाइक रैली निकाली जा रही है। इस रैली का आयोजन उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह व उनके साथियों द्वारा किया जा रहा है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना हलके की 23 पंचायतों को 36 लाख 80 हजार रुपये की राशि सांसद निधि से खर्च करके पानी के टैंकर भेजे। वीरवार को राजीव गांधी महाविद्यालय के पास खाली मैदान से इन टैंकरों को पंचायतों को देते हुए सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो चरणों में 150 के करीब जिम भी सांसद निधि से दी जा चुकी है।
28जेएनडी50 : गांव बुआना में ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद बृजेंद्र सिंह।