{"_id":"612bca5a8ebc3e79cf025526","slug":"the-son-was-thrown-into-the-pond-after-feeding-the-mother-with-sleeping-medicine-jind-news-rtk622389593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को नींद की दवा खिलाने के बाद तालाब में फेंक आया था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को नींद की दवा खिलाने के बाद तालाब में फेंक आया था बेटा
विज्ञापन
संगतपुरा गांव में पांच दिन पहले मां की तालाब में डुबोकर हत्या करने के आरोपी राजपाल उर्फ बंटी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
कैथल जिले के गांव सौंगरी निवासी प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि संगतपुरा की रहने वाली उसकी बुआ बीरमति के बेटे राजपाल ने पांच वर्ष पहले हापुड़ की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। उनकी इस शादी से बुआ नाराज थी। इस बात को लेकर मां-बेटे में तकरार रहती थी। उसकी बुआ बहूं को घर नहीं आने दे रही थी। इस बात को लेकर राजपाल ने अपनी मां की हत्या की है। 24 अगस्त को उसकी दूसरी बुआ के लड़के ने मोबाइल फोन पर सूचना दी थी कि मौसी बिरमती की मौत हो चुकी है। जब वह संगतपुरा पहुंचे तो राजपाल ने बताया कि तालाब में डूबने से मां की मौत हो गई थी। इसको लेकर वह अपनी बुआ का दाह संस्कार करवाकर वापस चला आया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि राजपाल ने अपनी मां को तालाब में डुबोकर मारा था। राजपाल ने हत्या की बात छुपाकर झूठी बात बनाई और शव का अंतिम संस्कार कर सुबूत मिटा दिया था। पुलिस ने इस मामले में राजपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि राजपाल उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मां को नींद की गोली खिलाने के बाद रात में तालाब में फेंका
संगतपुरा में मां की तालाब में डुबोकर हत्या करने के आरोपी ने हत्या की साजिश दो दिन पहले ही रच ली थी। इसके लिए वह किसी मेडिकल स्टोर से नींद की गोली लेकर आया और शाम को खाने के साथ मां को खिला दी। रात लगभग एक बजे वह मां को घुमाने के लिए तालाब की तरफ लेकर गया। कुछ ही दूरी पर जाकर मां बीरमती को कंधे पर उठाकर ले गया और तालाब में फेंककर घर आ गया। सुबह लोगों को गुमराह करने के लिए मां की तलाश की और ढूंढने के लिए तालाब पर गया। वहां पर जाकर खुद ही तलाश कर मां का शव निकालकर घर लाया और लोगों को सूचना दी की उसकी मां शाम से ही घर से लापता थी। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई है।