फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The singers made the atmosphere devotional by singing beautiful songs

Jind News: गायकों ने सुंदर-सुंदर भेटें सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया

Fri, 29 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The singers made the atmosphere devotional by singing beautiful songs
28जेएनडी17-भारत सिनेमा रोड पर रिद्धि सिद्धि क्लब द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे
जींद। भारत सिनेमा रोड पर रिद्धि-सिद्धि क्लब की ओर से गणेश उत्सव का भव्य आगाज किया गया। यहां डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की बागडोर संरक्षक राजन चिलाना व प्रधान सुभाष चंद्र अनेजा ने संभाली।
विज्ञापन

समारोह में गायकों ने सुंदर-सुंदर भेट सुना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायकों ने जय गणेश-जय गणेश देवा, देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, तेरी जय हो गणेश के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। घर में पधारो गजानन जी और रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति जैसे भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भगवान गणपति की महिमा का गुणगान किया और कहा कि गणपति विघ्नहर्ता हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने रिद्धि सिद्धि क्लब के इस आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धि सिद्धि क्लब के प्रधान सुभाष चंद्र अनेजा व संरक्षक राजन चिलाना ने बताया कि आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन भजन संध्या, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं लाइव पेंटिंग का भी कलाकार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed