फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Siddha Baba Khaknath Asan has been a major center of faith and reverence for 600 years.

Jind News: सिद्ध बाबा खाकनाथ आसन 600 वर्षों से श्रद्धा और आस्था का है प्रमुख केंद्र

Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The Siddha Baba Khaknath Asan has been a major center of faith and reverence for 600 years.
फोटो 9 नरवाना। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। संवाद।
नरवाना। गांव उझाना स्थित श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा खाकनाथ आसन करीब 600 वर्षों से श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मठ नाथ संप्रदाय के आठ मानधारी पीरों में शामिल है। 27 जुलाई को यहां आठ मान भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मठ के महंत योगी पीर राजनाथ ने बताया कि यह धार्मिक स्थल सनातन परंपरा और जनकल्याण का केंद्र रहा है। नाथ संप्रदाय के संस्थापक आदिनाथ को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि करीब दो हजार वर्ष पूर्व बाबा धीरजनाथ उझाना पहुंचे थे। उन्होंने यहां धूना लगाकर तपस्या की थी।
विज्ञापन

उनके शिष्य सिद्ध बाबा खाकनाथ ने 12 वर्ष की आयु में जीवित समाधि ली थी। देशभर में उनकी 360 मढ़ियां और 11 जीवित समाधियां मानी जाती हैं। उझाना का वर्तमान डेरा 16वीं सदी में राजा मानसिंह ने बनवाया था। महंत योगी पीर राजनाथ वर्ष 2004 से मठ की सेवा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रविवार को उझाना पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल, हेलीपैड और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। बराला ने अधिकारियों और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बाद उन्होंने बाबा खाकनाथ धाम में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

0
प्रमुख उपस्थितगण
भंडारे में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा मौजूद रहेंगे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल भी उपस्थित होंगे। महंत योगी कृष्ण नाथ, महंत योगी समुद्र नाथ महाराज और महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी भी शिरकत करेंगे। इनके साथ आठ मानधारी पीर और अन्य संत-महंत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed