फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shopkeepers first kept the goods in the verandah, now took out the wall and took possession

दुकानदारों ने पहले बरामदे में रखा सामान, अब दीवार निकालकर कर लिया कब्जा

Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers first kept the goods in the verandah, now took out the wall and took possession
शहर में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण की बात तो आम है लेकिन यदि कोई दीवार निकालकर शटर ही लगा ले तो इसे क्या कहा जाएगा। जींद में ऐसा ही कुछ हो रहा है। पुराने बस स्टैंड के सामने कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे बरामदे पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। दुकानदारों ने इस बरामदे में बाकायदा दीवार निकालकर शटर लगा लिए हैं। कुछ दुकानदारों ने लकड़ी की फिटिंग करके शटर लगा लिए हैं। इन सबकी तरफ जिला प्रशासन व नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं है। जिला प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है।
विज्ञापन

पूरे शहर में वैसे तो दुकानदारों ने बरामदों में सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। शहर में गोहाना रोड से लेकर बाजार तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। गोहाना रोड, रानी तालाब के आसपास काफी सड़क पर अवैध रूप से दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा स्कीम नंबर पांच की तरफ जाने वाली सड़क पर भी दुकानदारों का अवैध कब्जा है। डीआरडीए के सामने हुडा ग्राउंड में भी दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। पुराना बस स्टैंड के सामने गोहाना रोड पर तो दुकानदारों ने सारी हदें पार ही कर दी हैं। यहां दुकानदारों ने दुकानों के आगे बरामदे में दीवार निकाल ली हैं। दुकान के आगे बरामदे को भी इन दुकानदारों ने दुकान का ही रूप दे दिया है। कुछ दुकानदारों ने लकड़ी की फिटिंग करके पूरे बरामदे पर कब्जा करके शटर लगा लिया है। दुकानदारों ने केवल दुकान अलॉट की गई हैं लेकिन अब बरामदों को भी दुकानों में मिला लिया गया है। इससे दुकानदारों को एक-एक दुकान अलग मिल गई है। दुकानदारों को तो दुकान मिल गई लेकिन इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। जिस बरामदे के अंदर से लोग इधर-उधर निकल सकते थे अब यह लोग सड़क से निकलते हैं जिससे हादसे होने का डर रहता है।
विज्ञापन

नहीं कोई आवाज उठाने वाला
दो महीने पहले एक दुकानदार ने दीवार निकाल ली थी। इसके बाद दूसरे दुकानदार ने दीवार निकाल ली। इसी होड़ में लगभग नौ दुकानदारों ने बरामदों पर कब्जा कर लिया है। सभी ने कब्जे करने शुरू कर दिए तो आवाज उठाने वाला कोई नहीं रहा। जिन दुकानदारों ने कब्जा हटने का डर सता रहा था, उन्होंने पक्की दीवार निकालने की बजाय लकड़ी की फिटिंग करके शटर लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर हालत, अंदर भी और बुरा हाल
जब मुख्य मार्ग पर लोगों ने कब्जे करने के लिए दीवार ही निकाल ली है तो फिर मार्केट के अंदर क्या हाल होंगे, इस बात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। गोहाना रोड पर प्रतिदिन सरकारी अधिकारियों का इधर से उधर आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद अधिकारी यहां से आंख बंद करके निकल जाते हैं। इन दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाने वाला कोई नहीं है।

दुकानदारों द्वारा दीवार निकालकर अवैध कब्जे करने का मामला संज्ञान में नहीं था। इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। यदि शिकायत मिलती तो पहले कार्रवाई की जाती, अब मामला संज्ञान में आ गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।
-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed