फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shopkeeper raped the woman on the pretext of getting a loan

महिला को लोन दिलाने के बहाने मोबाइल रिपेयरिंग व फोटो स्टेट दुकान संचालक ने किया दुष्कर्म

Sun, 29 May 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper raped the woman on the pretext of getting a loan
जींद। शहर की एक कालोनी की महिला को नरवाना रोड पर फोटो स्टेट और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के संचालक अमन पर एक लाख रुपये का लोन दिलवाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी की महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास नरवाना रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग और फोटो स्टेट की दुकान संचालक का फोन आया और उसने एक लाख रुपये का उसका लोन करवाने की बात कही। युवक ने पहले भी काफी महिलाओं का लोन करवाया हुआ है। उसको पैसे की जरूरत थी तो उसने युवक से लोन करवाने की बात पर सहमति जताई। इस पर युवक ने 17 मई को अपनी दुकान में बुलाया ताकि वह लोन के बारे में जानकारी दे सके। जब वह दुकान पर गई तो युवक उसको गोहाना रोड पर कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के साथ लगती एक दुकान में ले गया। जहां पर उसने दुकान के कमरे को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed