फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shop was set on fire by spraying beedis for not lending.

Jind News: बीड़ी उधार नहीं देने पर छिड़क कर दुकान में लगाई आग

Sun, 21 Jul 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The shop was set on fire by spraying beedis for not lending.
जींद। सफीदों रोड के एक दुकानदार ने उधार में बीड़ी नहीं दी। इसे लेकर दोनोें के बीच झगड़ा हो गया। इतना ही नहीं व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने राम कॉलोनी निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मांडो खेड़ी गांव निवासी शशि कुमार ने बताया कि वह निर्जन लिंक मार्ग के नजदीक मिठाई की दुकान चलाता है। 16 जुलाई को दोपहर के समय उसकी दुकान पर राम कॉलोनी निवासी अजय आया और उधार बीड़ी मांगने लगा। जब उसने मना कर दिया तो वह गाली-गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। एक घंटे के बाद उसने नंगा होकर उसके व उसके लड़के के सामने अश्लील इशारे किए। इस दौरान दुकान में और लोग मौजूद थे। इसके बाद रात को वह दुकान को बंद करके घर चला गया। रात साढ़े दस बजे आरोपी अजय ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने उसे दी। आरोपी ने दुकान में तेल छिड़ककर आग लगाई थी। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसने आकर बुझाई। आग से उसका तीन लाख का नुकसान हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed