फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shop caught fire below, the family trapped in the house, saved lives by making a sari rope

नीचे दुकान में आग लगी, ऊपर मकान में फंसा परिवार, साड़ी की रस्सी बनाकर बचाई जान

Mon, 26 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The shop caught fire below, the family trapped in the house, saved lives by making a sari rope
दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : Jind
लितानी रोड पर नगर पालिका के पास किराना की थोक की दुकान में रात साढ़े नौ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा किराने का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर ही मकान होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर बिग्रेड गाड़ी के आने से पहले लोगों ने दुकान का शटर खोल कर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया था। उचाना के अलावा नरवाना से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान मालिक उदित जैन ने बताया कि शनिवार को हर रोज की तरह दुकान को बंद करके मकान में सोने के लिए चला गया। पड़ोसी ने फोनकर बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। जब बाहर आकर देखा तो धुआं दुकान से निकल रहा था। उसने फोन कर फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। देखते-देखते ही दुकान में आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने से दुकान में रखा घी, चीनी व दाल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद दुकान का धुआं मकान में फैलने लगा। मकान में रह रहे सदस्य मकान के अंदर होने के चलते धुआं के चलते दम घुटने पर चिल्लाने लगे। मकान की पहली मंजिल से साड़ी बांधकर परिवार के सदस्य उतरे। वहीं दूसरी मंजिल पर जो सदस्य थे, वह पड़ोसियों की सहायता से दूसरी छत पर पहुंचे। आग लगने की सूचना मिलने पर भारी भीड़ दुकान के आस-पास एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अनिल जैन, गौरधन जैन, अनिल, गोलू, लीलू, रिंकू, नौरंग, जोगी बुडायन, शीलू बुडायन व राजेंद्र ने बताया कि एक समय तो ऐसा लग रहा था कि आग पूरी मार्केट में फैल जाएगी। आस-पास मकान होने के चलते आग फैलने से भारी नुकसान होने का डर बन गया। पड़ोसियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया और परिवार के सदस्य भी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed