फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the shadows of parents and brothers the rays of the palace made at the age of 16

माता-पिता और भाइयों का छिना साया तो 16 वर्ष की आयु में बनी बहनों की किरण

Sun, 08 Mar 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
the shadows of parents and brothers the rays of the palace made at the age of 16
किरण गिल। - फोटो : Jind
आज महिलाएं खुद के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। ऐसी ही शख्सियत के रूप में काम किया शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती में रहने वाली किरण गिल ने। किरण जब एक वर्ष की थी तो उसके पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जब वह 15 वर्ष की हुई तो उसके सिर से मां का साया उठ गया। अब घर की जिम्मेदारी किरण पर आ गई। मां के निधन के बाद किरण के कंधे पर उसकी एक जवान बहन और दो भाइयों की जिम्मेदारी आ गई। मां की मौत के कुछ समय बाद ही किरण के दोनों भाइयों की भी मौत हो गई। अब किरण व उसके परिवार को संभालने वाला कोई नहीं बचा था। माता-पिता और दोनों भाइयों की मौत के बाद किरण पूरी तरह से टूट चुकी थी। इसके बाद किरण के लिए अपनी बहन का रिश्ता करना बड़ी बात थी। किरण ने दसवीं तक की पढ़ाई किसी तरह से पूरी की। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन का घर बसाने का निर्णय लिया। किरण की वहन दो वर्ष बड़ी थी। किरण ने बहन की शादी के लिए खुद काम करना शुरू कर दिया। पैसे कमाए वह बहन की शादी के लिए जुटाने लगी। बड़ी बहन की शादी करने के बाद किरण ने खुद अविवाहित रहने का निर्णय लिया। यह निर्णय उसने अपनी बहन और उसके बच्चों को मामा का घर जैसा माहौल देने के लिए किया। किरण ने अपनी बहन की शादी के बाद बहन व बहन के बच्चों के लिए नाना, नानी व मामा का प्यार बरकरार रखा। इसके बाद एक मुसीबत फिर किरण के सामने आई। किरण की बहन पति को छोड़कर मायके आ गई। बहन के मायके आने से उसकी भी जिम्मेदारी दोबारा से उस पर आ गई। उसकी बहन का पति बीमार हुआ तो बहन के मना करने के बाद भी किरण ने उसकी देखभाल का जिम्मा खुद पर लिया।
विज्ञापन

यूथ एजूकेशन से जुड़कर कर रही समाज सेवा
किरण गिल अब यूथ एजूकेशन से जुड़कर समाजसेवा का काम कर रही है। वह सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और उनको लागू करवाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसके अलावा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कर वह घर का खर्च चला रही है।
विज्ञापन

बहन की दो बेटियों को लिया गोद
किरण गिल ने पहले बहन के लिए फरिश्ता बनकर आजीवन शादी न करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने बहन की दो बेटियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई और शादी का खर्च खुद उठाने का निर्णय लिया पर ले लिया। अब किरण गिल बहन व उसकी बेटियों के लिए खुद का त्याग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed