{"_id":"69f78c6547f0c7fdf40b977b","slug":"the-seva-sanstha-conducted-a-cleanliness-drive-at-mahatma-gandhi-park-jind-news-c-199-1-jnd1010-152736-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवा संस्था ने महात्मा गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवा संस्था ने महात्मा गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
03जेएनडी04: सेवा संस्था सदस्य महात्मा गांधी पार्क में सफाई करते हुए। स्रोत संस्था
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरनमेंट ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में 464वां स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सदस्यों ने पार्क में पड़े पॉलिथीन व अन्य कूड़े को एकत्रित किया और आमजन को संदेश दिया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में स्वच्छता की भूमिका सर्वोपरि है। संस्था के प्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे हर स्थान पर स्वच्छता बनाए रखें।
कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें और उसे नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाड़ी को ही सौंपें। आजकल पतझड़ में लोग गली-मोहल्लों में इकट्ठे हुए पत्तों के साथ पॉलिथीन व अन्य कूड़ा मिलाकर आग लगा देते हैं। यह जहरीला धुआं स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद हानिकारक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा गया कि डस्टबिन के उचित प्रयोग से समाज में बीमारियां कम फैलेंगी और पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। इस अवसर पर सुल्तान सिंह आर्य, फोटो-वीडियो संगठन प्रधान बलजीत सिंह रेढू, बलबीर श्योकंद, कृष्ण भारद्वाज, अजमेर सिंह चौहान, होशियार सिंह चहल, रोहताश गुप्ता और हरवीर सिंह मौजूद रहे।