फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The scientific basis of festivals in Sanatan culture: Subhash Barala

सनातन संस्कृति के त्योहारों का वैज्ञानिक आधार : सुभाष बराला

Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The scientific basis of festivals in Sanatan culture: Subhash Barala
13जेएनडी02-मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने मंगलवार को शहर की नंदीशाला में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव पर कहा, एक वह भी सरकार थी जिसने संसद पर गो सेवा को लेकर प्रदर्शन करने वाले संतों पर गोलियां चलवाई थी। आज एक वह भी सरकार है जो सुबह उठकर गायों की सेवा करने का काम करती है।
सुभाष बराला ने कहा कि सनातन संस्कृति में जो पर्व है उन सबका वैज्ञानिक आधार है। लोहड़ी और मकर संक्रांति के दो दिन दान-पुण्य का काफी महत्व है। इस प्रकार के मेले आयोजित होते रहने चाहिए। उनकी पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में लोगों को अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने राम के नाम का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी सुबह भी राम-राम से होती है और शाम भी राम-राम से होती है जब कोई प्रभु के चरणों में विलीन हो जाता है तो भी राम नाम सत्य कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबर जैसे आतातायी की निशानी को मिटा कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भव्य राम मंदिर का निर्माण किया है और आज इतना अंतर आ गया है कि पहले जो लोग छुट्टियां मनाने के लिए दूसरे स्थान पर जाते थे आज वह अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, उज्जैन, सालासर, वाराणसी, बालाजी आदि जगहों पर जाना पसंद करते हैं।
नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति ने युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक नदी को हर रोज 25 रुपये गाय को और छोटे बछड़े को दस रुपये देने का काम करती है। पहले की सरकारी केवल दिखावे का काम करती थी, लेकिन आज गायों के लिए निश्चित तौर पर सरकार की तरफ से ठोस कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों में युवाओं ने वहां की व्यवस्था के खिलाफ बगावत खड़ी की है और सरकार को हिलाया है लेकिन आज प्रदेश और देश का युवा सरकार के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जींद की नंदीशाला को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदीशाला के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद ने की। इस अवसर पर हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष सरवन गर्ग, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के पुत्र रुद्राक्ष मिढ़ा, नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, संत विज्ञानानंद महाराज, सदानंद महाराज, माता कृष्णा देवी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

वी बी जी राम जी योजना मनरेगा की योजना का विस्तार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई वी बी जी राम जी योजना मनरेगा की योजना का विस्तार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार कैसे दे पाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। इसलिए हरियाणा की कांग्रेस को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए सुभाष बराला ने कहा की बोटनी पार्क एक योजना है और गायों के हितों पर भी कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed