Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The School Readiness Program will enhance students' learning capacity.

Jind News: स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम से विद्यार्थियों में बढ़ेगी सीखने की क्षमता

Mon, 27 Apr 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The School Readiness Program will enhance students' learning capacity.
27जेएनडी14: खेल-खेल में अ से ज्ञ तक अक्षरों की पहचान करते बच्चे। संवाद
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के बुनियादी कौशल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए क्लासरूम रेडीनेस प्रोग्राम के तीसरे सप्ताह का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल-आधारित शिक्षा और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के समावेश से बच्चों की सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार करना है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस सप्ताह की योजना में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।
विज्ञापन

कक्षा एक में नन्हें बच्चों को तालियों के माध्यम से शब्दों की पहचान करना सिखाया जाएगा। गणित में वस्तुओं के लुढ़कने और खिसकने के गुणों के आधार पर समूहों का वर्गीकरण सिखाया जाएगा जबकि अंग्रेजी में कविताओं को शारीरिक क्रियाओं के साथ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दो में विद्यार्थी अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करना और सरल शब्द लिखना सीखेंगे। गणित में एक से 99 तक इकाई-दहाई की अवधारणा और 20 तक के जोड़-घटाव का अभ्यास कराया जाएगा।
कक्षा तीन से विद्यार्थियों को 3-डी आकृतियों के सतह, किनारे और कोनों की समझ विकसित कराई जाएगी। अंग्रेजी में यातायात के साधनों का वर्गीकरण और विशेष स्वर वाले शब्दों का ज्ञान दिया जाएगा। कक्षा चार और पांच के लिए दोहरी रणनीति।
कक्षा चार और पांच के लिए योजना को दो वर्गों में बांटा गया है। गैर-दक्ष विद्यार्थियों को संख्या रेखा पर जोड़-घटाव, मुद्रा परिवर्तन और व्याकरण के बुनियादी नियम सिखाए जाएंगे, वहीं दक्ष विद्यार्थियों के लिए चिड़िया का गीत और मछली उछली जैसे निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण होगा।

शिक्षकों की सहायता के लिए इस बार विशेष डिजिटल किट तैयार की गई है। इसमें क्यूआर कोड और वीडियो लिंक आधारित सामग्री दी गई है। शिक्षक इन कोड को स्कैन कर डिजिटल निर्देश पुस्तिकाएं और गतिविधियों की शीट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed