फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The retired employees' association staged a protest over pending demands.

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर दिया धरना

Wed, 17 Dec 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The retired employees' association staged a protest over pending demands.
17जेएनडी03: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर मांगों को लेकर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय के बाहर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन ज्ञापन सौंपा।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में पारित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सरकारी कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकार की सेवा में लगाया है लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने वेलिडेशन एक्ट को वापस लेने, कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज समेत भुगतान करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मजदूर विरोधी बताए जा रहे चार श्रम संहिताओं को समाप्त करने, सरकारी विभागों में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजीकरण और नई पेंशन नीति के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स का भविष्य असुरक्षित हो गया है।

रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से बलबीर राम भारद्वाज व किताब सिंह भनवाला ने मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो भविष्य में और भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मास्टर बलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सुरेश राठी व सन्नी पटवारी, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों की ओर से प्रेम सिंह बांगड़ ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed