{"_id":"61379f668ebc3ea75c653c36","slug":"the-relatives-of-the-spo-who-committed-suicide-protested-against-the-police-by-jamming-the-road-jind-news-rtk623270458","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने वाली एसपीओ के परिजनों ने रोड जामकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने वाली एसपीओ के परिजनों ने रोड जामकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Jind
सदर थाना में तैनात महिला एसपीओ पूनम द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर सोनीपत जिले के गांव बनवासा से आए पूनम के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंगलवार को बनवासा गांव के सरपंच व मृतका के भाई वेदपाल के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सदर थाना पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। ग्रामीण करीब आधे घंटे तक जींद-पानीपत मार्ग पर बैठे रहे। उसके बाद वहां से उठकर प्रदर्शन करते हुए डीएसपी कार्यालय पहुंचे। एएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। इसके बाद परिजन शांत हुए।
परिजनों ने कहा कि पुलिस ने केवल एक ही आरोपी को पकड़ा है। जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस का ढीला रवैया है और वह दबाव में काम कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी कितने ही प्रभावशाली क्यों नहीं हों, वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। बता दें कि खातला गांव निवासी पूनम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पूनम के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूनम की शादी 2007 में खातला निवासी सुखजिंद्र के साथ हुई थी। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी ससुराल के लोगों को बताया था। एएसपी नीतिश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ इस मामले में लगी हुई है जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को एक कमेटी बनाने की बात कही, जो समय-समय पर पुलिस के साथ संपर्क बनाए रखेगी। लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह जल्द ही प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे।