फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The relatives of the SPO who committed suicide protested against the police by jamming the road

आत्महत्या करने वाली एसपीओ के परिजनों ने रोड जामकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the SPO who committed suicide protested against the police by jamming the road
लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
सदर थाना में तैनात महिला एसपीओ पूनम द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर सोनीपत जिले के गांव बनवासा से आए पूनम के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बनवासा गांव के सरपंच व मृतका के भाई वेदपाल के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सदर थाना पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। ग्रामीण करीब आधे घंटे तक जींद-पानीपत मार्ग पर बैठे रहे। उसके बाद वहां से उठकर प्रदर्शन करते हुए डीएसपी कार्यालय पहुंचे। एएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि पुलिस ने केवल एक ही आरोपी को पकड़ा है। जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस का ढीला रवैया है और वह दबाव में काम कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी कितने ही प्रभावशाली क्यों नहीं हों, वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। बता दें कि खातला गांव निवासी पूनम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पूनम के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूनम की शादी 2007 में खातला निवासी सुखजिंद्र के साथ हुई थी। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी ससुराल के लोगों को बताया था। एएसपी नीतिश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ इस मामले में लगी हुई है जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को एक कमेटी बनाने की बात कही, जो समय-समय पर पुलिस के साथ संपर्क बनाए रखेगी। लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह जल्द ही प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed