{"_id":"692b2ad4e6d8f81fee0de0b7","slug":"the-railway-overbridge-which-was-inaugurated-seven-months-ago-has-no-lights-jind-news-c-199-1-jnd1010-144662-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सात महीने पहले शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज पर नहीं लगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सात महीने पहले शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज पर नहीं लगी लाइटें
विज्ञापन
29जेएनडी44 : रात के समय दबलैन रेलवे ओवरब्रिज पुल पर छाया अंधेरा। संवाद।
नरवाना। दबलैन रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को शुरू हुए सात महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय पुल से गुजरते हुए राहगीरों को असुरक्षा महसूस होती है। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों में सुनील, विक्रम, रमेश व उमेश ने बताया कि अंधेरे के कारण पुल पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
उनका कहना है कि यदि पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएं तो आरओबी वास्तव में सुविधाजनक और सुरक्षित बन सकेगा। उन्होंने कहा कि पुल के शुरू होने से नरवाना शहर के लोगों को राहत मिली है लेकिन अंधेरे में यात्रा करना चिंता का विषय बना हुआ है।
ओवरब्रिज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। पहले लोगों को कैनाल रोड स्थित रेलवे फाटक पार करना पड़ता था। इस दौरान फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार करना पड़ता और कई बार अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती थी। मेला मंडी के पास स्थित यह फाटक क्षेत्रवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरओबी के शुरू होने के बाद नरवाना शहर का ट्रैफिक सुगम हुआ है। जून महीने में ही हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस पुल को आवागमन के लिए खोल दिया था जबकि औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना मेला मंडी ग्राउंड में आयोजित विकास रैली के दौरान किया।
वर्जन
दबलैन रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट लगाने का कार्य दूसरी विंग का है जो बिजली से संबंधित कार्य करती है। फिलहाल इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। बातचीत के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
–मोनू, जेई, पीडब्ल्यूडी, बी एंड आर, नरवाना।