{"_id":"6a2c533f19ba745aaf012bb4","slug":"the-race-for-college-admissions-is-heating-up-with-only-four-days-left-to-apply-jind-news-c-199-1-sroh1009-155012-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कॉलेजों में दाखिले की दौड़ तेज, आवेदन के लिए बचे केवल चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कॉलेजों में दाखिले की दौड़ तेज, आवेदन के लिए बचे केवल चार दिन
विज्ञापन
12जेएनडी22: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज । संवाद
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल चार दिन का समय शेष है। कॉलेजों में लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं लेकिन कुछ पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जहां अभी तक निर्धारित सीटों के अनुरूप आवेदन नहीं पहुंचे हैं।
शहर के संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में विभिन्न 13 पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 2233 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 1162 विद्यार्थियों ने कॉलेज को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुना है जबकि 1131 आवेदनों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है। कॉलेज में बीए आर्ट्स सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पाठ्यक्रम बना हुआ है। यहां 600 सीटों के मुकाबले 1157 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बीसीए में 120 सीटों पर 313 तथा बीबीए में 40 सीटों पर 139 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीकॉम में 220 सीटों के लिए 243 आवेदन आए हैं। इसके विपरीत कुछ पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम रुचि देखने को मिल रही है। बीए इकोनॉमिक्स में 40 सीटों के मुकाबले केवल 28 आवेदन आए हैं, जो कुल सीटों का करीब 70 प्रतिशत है। इसी प्रकार बीएससी फिजिकल साइंस में 300 सीटों पर मात्र 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कुल क्षमता का लगभग 46 प्रतिशत है।
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां नौ पाठ्यक्रमों में अब तक 1296 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 833 छात्राओं ने कॉलेज को पहली प्राथमिकता दी है, जबकि 817 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।
महिला कॉलेज में बीए आर्ट्स की 400 सीटों पर 752 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी लाइफ साइंस में 60 सीटों पर 174 तथा बीसीए में 60 सीटों पर 131 आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम में 200 सीटों के मुकाबले केवल 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 160 सीटों पर 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कुल सीटों का लगभग 60 प्रतिशत है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार 22 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 27 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा।
वर्जन
कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है और अंतिम दिनों में संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। विद्यार्थियों से समय रहते अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अपील की है ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रहें। -सत्यवान मलिक प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज