फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The project has been stuck in files for four years, there are less roads and more potholes

Jind News: चार साल से फाइलों में उलझी परियोजना, सड़क कम और गड्ढे ज्यादा

Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The project has been stuck in files for four years, there are less roads and more potholes
11जेएनडी21: जींद सफीदों मार्ग पर बाइपास के नजदीक गड्डों में भरा पानी। संवाद
जींद। चार वर्ष से जींद-सफीदों रोड के चौड़ीकरण के इंतजार में प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को गड्डों से गुजरना पड़ रहा है। बीते विधानसभा सत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने हाईवे की चौड़ीकरण की बात उठाई थी। इसके बावजूद पेड़ों की कटाई व नए पौधे लगाने के लिए वन विभाग के नाम प्रशासन जमीन नाम नहीं करवा पाया।
विज्ञापन

जींद से सफीदों तक लगभग 188 करोड़ रुपये की राशि से सड़क 10 मीटर चौड़ी होनी है। सफीदों से पानीपत तक फॉर लाइन की सड़क बननी है। अभी तक इस सड़क पर कहीं भी काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अब शहर के परशुराम चौक से बाइपास तक सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां पर वाहनों को रेंग कर निकालना पड़ता है। बाइपास से आगे सड़क कम और गड्डे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क पर रात के समय वाहन चालकों को गड्डों से गुजरने पर हादसों का डर रहता है। सड़क के चौड़ीकरण के इंतजार में न तो इस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा। इस पर पेचवर्क करके ही काम चलाया जाता है।
अब बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सबसे ज्यादा परेशानी तो सड़क पर परशुराम चौक से सफीदों की तरफ एक किलोमीटर तक है।
वन विभाग ने पिछले लगभग दो माह पहले 6500 पेड़ों की कटाई के लिए एनओसी जारी करने का प्रस्ताव अब आधिकारिक रूप से चंडीगढ़ में मुख्यालय के पास भेजा था। इसके चौड़ीकरण की राह में सबसे बड़ी बाधा 6500 हरे-भरे पेड़ हैं। जिन्हें हटाए बिना काम शुरू नहीं हो सकता था।
अनुमति के अभाव में परियोजना अधूरी

चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण की घोषणा की थी। वन विभाग की अनुमति के अभाव में यह परियोजना अधूरी है। विभाग ने हरियाली की क्षतिपूर्ति के लिए लगभग 38 एकड़ भूमि की मांग की थी जो अब जिला प्रशासन ने तीन पंचायतों के माध्यम से उपलब्ध तो करवाई है लेकिन यह वन विभाग के नाम नहीं हो पा रही। इसकी फाइल अधिकारियों के कार्यालयों में मंजूरी के इंतजार में हैं।

सबसे खतरनाक सड़कों में शामिल है यह मार्ग

जींद-सफीदों रोड पर सड़क कम और पेचवर्क ज्यादा होने से गड्डे बने हुए हैं। इस पर सबसे ज्यादा खतरा कार व बाइक चालकों को रहता है।
वर्जन
सड़क का निर्माण करवाने से पहले जींद सफीदों रोड पर खड़े हरे भरे पेड़ कटवाए जाने हैं। इसके लिए वन विभाग की मंजूरी जरूरी है। वन विभाग के नाम पेड़ लगवाने के लिए जमीन ट्रांसफर होनी है। इसके लिए प्रक्रिया चली हुई है। जब तक नए पौधे लगाने के लिए जमीन विभाग के नाम नहीं होती। तब तक पेड़ काटने की मंजूरी नहीं दी जा सकती।
--पवन ग्रोवर वन मंडल जिला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed