{"_id":"6935cb437df0be7760081854","slug":"the-pond-is-full-of-dirt-and-debris-preventing-the-athletes-from-practicing-swimming-jind-news-c-199-1-jnd1010-145047-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तालाब में गंदगी का अंबार, स्विमिंग प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तालाब में गंदगी का अंबार, स्विमिंग प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
07जेएनडी01 : कोच, कैप्टन सुनील
जींद। जिले के रामराय गांव में प्राचीन तीर्थ में बने तालाब में खिलाड़ी तैराकी का अभ्यास करते हैं। इन दिनों तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। तालाब में कमल के फूल और खरपतवार तेजी से फैल गए हैं। गंदगी की वजह से खिलाड़ी स्विमिंग प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं।
रामराय गांव के लोगों ने हरियाणा सरकार से स्विमिंग पूल बनाने और प्राचीन तीर्थ की सफाई करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले चार से पांच दशकों में रामराय गांव के कई तैराकों ने देश-विदेश में हरियाणा का नाम रोशन किया है।
कोच राम ढुल ने बताया कि पिछले तीन साल पहले उप मुख्यमंत्री रहते दुष्यंत चौटाला से भी ग्रामीणों और कोचों ने स्विमिंग पूल बनवाने की मांग उठाई थी लेकिन उन्होंने बस आश्वासन दिया कि गांव में स्विमिंग बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के खिलाड़ियों ने तैराकी में हमेशा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है इसलिए उनके भविष्य से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण रोशन, दीपक, रामफल, पूजा और रानी ने बताया कि रामराय गांव पूरे जिले में तैराकी के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कई खिलाड़ी तैराकी के दम पर भारतीय सेवाओं और राज्य सरकार की नौकरियों में चयनित भी हुए हैं। खेल विभाग की ओर से गांव में स्विमिंग की नर्सरी भी दी गई है जिससे बच्चों को प्रशिक्षण का अवसर मिलता रहा है।
सरकार को छह महीने का दिया समय
विधायक विनेश फोगाट के पति और पूर्व खिलाड़ी सोमबीर राठी ने कहा कि रामराय गांव में स्विमिंग पूल का मुद्दा बेहद गंभीर है। विनेश फोगाट इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगी ताकि सरकार जल्द से जल्द स्विमिंग पूल के निर्माण को मंजूरी दे। सोमबीर राठी ने कहा कि अगर सरकार छह महीने के भीतर स्विमिंग पूल का निर्माण शुरू नहीं करती है तो वे अपनी ओर से गांव में स्विमिंग पूल बनवाएंगे ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्राचीन तीर्थ में बने तालाब में सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण समस्या बढ़ गई है। इससे बच्चों के लिए स्विमिंग करना मुश्किल है। सरकार से कई बार स्विमिंग पूल बनवाने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -कोच, कैप्टन सुनील सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्राचीन तीर्थ में इन दिनों कमल के फूल और खरपतवार तेजी से फैल गए हैं। गंदगी इतना बढ़ चुकी है कि पानी की गुणवत्ता खराब होती जा रही है और पूरा तालाब काई व पौधों से ढक गया है। स्थिति यह है कि अब नहाने तक की जगह नहीं बची, स्विमिंग प्रैक्टिस तो दूर की बात है।-कोच, राजेश
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार को भेजे गए पत्र में आग्रह किया है कि रामराय गांव की वर्षों पुरानी स्विमिंग परंपरा को बचाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां एक सुरक्षित और मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का निर्माण करवाया जाए। साथ ही प्राचीन तीर्थ की सफाई और संरक्षण की मांग भी की गई है। -कोच, सुनील
सरकार को रामराय गांव में अलग से स्विमिंग पूल का निर्माण करवाना चाहिए। स्विमिंग पूल बनने से गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। -कोच,अनिल ढुल