{"_id":"664676a855c766609c01ed43","slug":"the-person-advertising-medicine-to-become-a-boy-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-117210-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लड़का होने की दवा देने का विज्ञापन देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लड़का होने की दवा देने का विज्ञापन देने वाला गिरफ्तार
Fri, 17 May 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी26: लडक़ा होने की दवाई देने का आरोपी। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोशल मीडिया पर लड़का होने का विज्ञापन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल साइट और व्हाट्सएप के 15 से 20 ग्रुप चलाता था। ग्रुप को हरियाणा व दिल्ली के अलग-अलग जिलों के नाम से चला रहा था। इन सभी में वह लड़का होने की दवा देने का विज्ञापन डालता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहतक के लाहली गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले चार दिन से प्रयास कर रही थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी महिला ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क करवाया। इसको लेकर आरोपी स्वास्थ्य विभाग की तैयार की गई फर्जी महिला ग्राहक से मिलने का लगातार कई दिन से समय दे रहा था। इसके चलते वीरवार को आरोपी ने महिला को शहर के एक होटल में बुलाया और उसकी दवा लेने के बाद शर्तिया लड़का होने की बात कही। इसके लिए महिला से पांच हजार रुपये की मांग की थी। पहले महिला से 1500 रुपये क्यूआर कोड के जरिए डलवाए। होटल में आने की बात पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम पहले से ही तैनात थी। जैसे ही नीरज ने फर्जी ग्राहक को अपने पास बैठाया और माचिस की डिब्बी में तीन गोलियां डालकर दी तो फर्जी महिला ग्राहक ने नीरज को रुपये दिए। इस दौरान पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नीरज को पकड़ लिया और सिविल लाइन थाना में ले जाया गया। जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितनी महिलाओं के साथ इस तरह की ठगी की है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में यह रहे शामिल
सोशल मीडिया पर लड़के होने की दवा देने के आरोपी को पकड़ने के लिए जिला समुचित प्राधिकारी ने एनडीपीएस के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया, एनडीपीएस डीलिंग विशाल पहल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉॅ. पालेराम कटारिया, डॉ. दीपक व फ र्जी ग्राहक डिकोय को शामिल किया। सोशल मीडिया पर आरोपी ने नवजोत कुमार के नाम से बना रखी थी, जबकि आरोपी का नाम नीरज कुमार है। सोशल मीडिया पर नीरज पोस्ट डालता था कि हमारे यहां लड़का होने की दवा दी जाती है। चाहने वाले भाई-बहन या भाभी जरूर संपर्क करें। आप की वजह से किसी के घर में रौनक आ जाएगी। नोट जिसको जरूरत है, वहीं एसएमस करें।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
लड़का होने की शर्तिया दवा देने का सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी पर स्वास्थ्य विभाग की पिछले चार दिन से नजर थी। जिसको दवा लेने के बहाने से शहर के एक निजी होटल में बुलाया गया। वहां पर आरोपी से फर्जी महिला ग्राहक को दवाई देेकर 1500 रुपये लेते हुए पकड़ा है। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। -डॉ. गोपाल गोयल सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल