फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The people of the state are not getting basic facilities: Krishna Jamalpur

प्रदेशवासियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं : कृष्ण जमालपुर

Fri, 19 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The people of the state are not getting basic facilities: Krishna Jamalpur
18जेएनडी10-उचाना में प्रदेश सचिव के घर शोक प्रकट करने पहुंचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर। - फोटो : 1
जींद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर वीरवार को उचाना खुर्द में बसपा के प्रदेश सचिव डाॅ. मनोज ग्रोवर की भाभी के आक्समिक निधन पर शोक प्रकट करने उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, फिरौती एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ होकर प्रदेश में घूमते रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे पुलिस भी अपराधियों से मिली हुई है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कर्मचारी, व्यापारी, किसान एवं मजदूर सभी दुखी हैं। युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश में शिक्षा सुविधाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार एवं सुरक्षा देने जैसी सभी जिम्मेदारियों में फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बसपा नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक साहब कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को प्रदेश में जोन स्तर पर संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दलबीर भान, प्रदेश सचिव सूरत सिंह, मा. जिले सिंह कश्यप, शमशेर कश्यप, जिलाध्यक्ष राकेश सिवानामाल, विनोद कुराड़, डाॅ. प्रवीण मंडल, रणधीर सिंह घोघड़ियां, गुलाब भाटिया, महासचिव हरिकेश ढुंढवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed