फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The people of seven villages will no longer have to drink just a handful of salty water.

Jind News: सात पंचायतों के लोगों को चुल्लूभर खारा पानी अब नहीं पीना पड़ेगा

Sat, 17 Jan 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The people of seven villages will no longer have to drink just a handful of salty water.
16जेएनडी44-बागडू खुर्द के पुराने जल घर में बनकर तैयार हुआ कलस्टर। स्रोत ग्रामीण - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
जींद। तहसील के अंतर्गत आने वाली सात पंचायतों के लोगों को इस वर्ष गर्मी के मौसम में भूमिगत खारा पानी नहीं पीना पड़ेगा। ग्रामीणों को बुटाना ब्रांच नहर से पेयजल मुहैया कराया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने 9.90 करोड़ से बागडू खुर्द गांव में पुराने जलघर की करीब चार एकड़ जमीन में क्लस्टर का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव बागडू खुर्द में जलघर का निर्माण काफी साल पहले किया था। विभाग ने योजना बनाई कि इस जगह पर क्लस्टर का निर्माण किया जाए। क्योंकि 2021 में विभाग ने गांव बागडू खुर्द, बागडू कलां, ऐचरा कलां, ऐचरा खुर्द, सरफाबाद, सिवानामाल, नया सिवाना माल गांव का सर्वे किया था। इन पंचायतों में विभाग को भूमिगत पानी खारा मिला था।
विज्ञापन

विभाग ने इस जलघर की जमीन पर सिवानामाल रॉ वाटर के तहत क्लस्टर बनाने की योजना तैयार की। लगभग पूरा करने का काम करवा दिया है। इस वर्ष गर्मी में लोगोंं को भूमिगत खारे पानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साढ़े चार किलोमीटर में दबाई जा चुकी पाइप लाइन

गांव बागडू खुर्द, बागडू कलां, ऐचरा कलां, ऐंचरा खुर्द, सरफाबाद, सिवानामाल, नया सिवाना माल गांव तक विभाग ने घर-घर पानी पहुंचाने के लिए करीब साढ़े चार किलोमीटर तक भूमिगत पाइप लाइन दबाए जाने का काम भी पूरा कर लिया है।


बुटाना ब्रांच से क्लस्टर में आएगा पानी

बागडू खुर्द में बनने वाले क्लस्टर में पानी एकत्रित करने के लिए बुटाना ब्रांच नहर में पाइप लाइन दबाई जाएगी। नहर के ऊपर विभाग द्वारा बूस्टर भी बनाने का काम किया है। नहर से पानी क्लस्टर में पानी एकत्रित किया जाएगा और उसके बाद ग्रामीणों को बांटा जाएगा। क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं होगी। वहीं गर्मी में उन्हें पेयजल को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।


तीन से चार किलोमीटर दूर से लाते हैं पानी

बागडू खुर्द, बागडू कलां, सरफाबाद, ऐचरा कलां, ऐचरा खुर्द गांव की बात की जाए तो यहां के ग्रामीण सरफाबाद के समीप से गुजर रही बुटाना ब्रांच नहर के ऊपर लगे नलकूप से बाइक व बुग्गी से पानी भर कर लाते है। इन गांव से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर नलकूप हैं। यदि सिवाना माल व नया सिवाना माल गांव के ग्रामीणों की बात करें तो वह भी करीब 3 किलोमीटर नहर पर लगे नलकूप से पानी लाने पर मजबूर हैं।


वर्जन
सिवाना माल रॉ वाटर के तहत क्लस्टर का काम बागडू खुर्द गांव में लगभग पूरा हो चुका है। इस पर करीब 9.90 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस प्रोजेक्ट को गर्मी से पहले विभाग कर दिया जाएगा।-राजेश शर्मा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed