{"_id":"68cda24b8df6b500af08beda","slug":"the-parking-contractor-of-the-new-bus-stand-has-left-the-contract-raising-the-possibility-of-theft-jind-news-c-199-1-jnd1002-141186-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नए बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार ने छोड़ा ठेका, चोरी की आशंका बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नए बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार ने छोड़ा ठेका, चोरी की आशंका बढ़ी
Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी03-बस स्टैंड परिसर की पार्किंग में खड़े वाहन। स्रोत शहरवासी
जींद। अप्रैल में अलॉट हुई नए बस स्टैंड की पार्किंग को ठेकेदार छोड़कर चले गए हैं जिसके चलते यात्रियों के वाहन सुरक्षित नहीं हैं। बस स्टैंड परिसर में बूथ के सामने खड़ी एक परिचालक की बाइक भी चोरी हो चुकी है। यात्रियों को उम्मीद थी कि पार्किंग अलॉट होने के बाद बस स्टैंड से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा लेकिन अब तो परेशानी और बढ़ गई है।
करीब साढ़े तीन साल पहले पांडू पिंडारा में नया बस स्टैंड शिफ्ट हुआ था। यात्रियों व अन्य कर्मचारियों के लिए पीछे की तरफ बढ़ी जगह में पार्किंग की सुविधा है। पार्किंग अलॉट नहीं होने के चलते यात्रियों की बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। पिछले तीन साल में बस स्टैंड के आसपास से करीब आधा दर्जन बाइक चोरी हो चुकी हैं।
ऐसे में अप्रैल की शुरुआत में नए बस स्टैंड पर वाहनों के लिए पार्किंग का ठेका दिया गया था। ठेकेदार को प्रतिमाह 62 हजार रुपये की ठेका राशि निर्धारित की गई थी। साइकिल के पांच, बाइक के 10 व कार आदि खड़ा करने पर 20 रुपये की फीस निर्धारित की गई थी। ठेकेदार को प्रतिमाह ठेका राशि विभाग को देनी पड़ती थी वह ज्यादा थी। जुलाई में ठेकेदार पार्किंग का ठेका छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन
वर्जन
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल में पार्किंग शुरू की गई थी। ठेकेदार अब बीच में ही जा चुका है। ऐसे में प्रयास रहेगा कि पार्किंग फिर से शुरू की जाए। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।