फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The parents showed generosity and forgave their son

Jind News: माता-पिता ने दरियादिली दिखाते हुए बेटे को कर दिया माफ

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The parents showed generosity and forgave their son
सफीदों। भुसलाना गांव में बेटे के अपने माता-पिता को लात-घूंसों और डंडों से पीटने के मामले का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मां रोशनी और पिता सीना शेख ने बेटे को माफ कर दिया है और थाने में लिखकर दे दिया है कि वे इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। भुसलाना में उस वक्त हैवानियत की हदें पार हो गई थी जब एक कलयुगी बेटे ने अपने जन्मदाता माता-पिता को बंटवारे और घर में शौचालय बनवाने को लेकर बेरहमी से पीट डाला था। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी। इस मामले में बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे और बहु के साथ-साथ उसके ससुराल वालों के खिलाफ सफीदों सदर थाना में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सदर थाना परिसर में बुजुर्ग दंपती ने अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तान रोते हुए सुनाई थी और अपने शरीर पर पड़े जख्मों को भी दिखाया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा इससे पहले भी इस प्रकार की कई वारदात कर चुका था। गंभीर रूप से घायल दंपती को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब माता-पिता ने दरियादिल दिखाते हुए अपने नालायक बेटे को माफ कर दिया। बेरहमी से पिटाई करने वाले बेटे की मां ने कहा कि हम किसी भी तरीके की पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। वह हमारा बेटा है और हमने अपने बेटे को माफ कर दिया है। जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग दंपती को घर में पीटने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed