फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The operator did not allow the woman to sit on the vacant seat even after having a spinal problem.

रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के बाद भी खाली पड़ी सीट पर महिला को नहीं बैठने दिया परिचालक

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The operator did not allow the woman to sit on the vacant seat even after having a spinal problem.
पंजाब रोडवेज की बस में परिचालक द्वारा महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। इसके बावजूद उसको खाली सीट पर नहीं बैठने दिया गया। परिचालक द्वारा दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है, जो बस में ही बैठे एक यात्री द्वारा बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले युवक के साथ भी परिचालक ने बदतमीजी की। युवक और पीड़ित महिला के परिजनों ने जींद डिपो के महाप्रबंधक के माध्यम से पंजाब के बठिंडा जिले के बस डिपो के महाप्रबंधक को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

आरोप है कि परिचालक ने मास्क नहीं लगाया था और बस में भी क्षमता से अधिक यात्री बैठा रखे थे। बस बठिंडा से दिल्ली जा रही थी। शाम साढ़े छह बजे नरवाना से दो महिलाएं सवार हुईं। बस में सीट नहीं होने की वजह से महिला चालक के बगल वाली सीट पर बैठने लगी तो चालक ने उसे वहां से उठने के लिए कह दिया। महिला ने कहा कि उसे रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। इसलिए वह खड़ी होकर यात्रा नहीं कर सकती। लेकिन चालक ने महिला की एक नहीं सुनी। दूसरे यात्रियों ने महिला को वहां बैठाने के लिए परिचालक से कहा तो वह भी यात्रियों से उलझ गया। कथित तौर पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। बस में बैठे जुलाना निवासी युवक सुमित लाठर ने महिला के साथ परिचालक द्वारा दुर्व्यवहार करने का वीडियो बना लिया। परिचालक को वीडियो बनाने का पता चला तो वह सुमित के साथ भी बदतमीजी करते हुए उसे गालियां देते हुए बस से उतारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं जींद डिपो महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता का फोन आया था और ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। पंजाब के बठिंडा डिपो के महाप्रबंधक को जांच और कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करना गलत है। कर्मचारियों को चाहिए कि जरूरतमंद यात्रियों को सीट उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed