फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The online application process will continue until May 31.

Jind News: सत्र 2026-27 के लिए अब तक 655 आवेदन आए, 244 का सत्यापन पूरा

Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The online application process will continue until May 31.
24जेएनडी19: सत्यवान मलिक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। संत सिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज में एडमिशन पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 655 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 244 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है जबकि 60 आवेदन अभी सत्यापन प्रक्रिया में हैं। वहीं 27 आवेदन आपत्ति श्रेणी में बताए गए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा भी विद्यार्थियों को एक जून तक उपलब्ध रहेगी। कॉलेजों की ओर से दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया छह जून तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद आठ जून को पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। पहली अस्थायी मेरिट सूची 10 जून और अंतिम मेरिट सूची 11 जून को जारी की जाएगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 12 से 15 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बार व्यावसायिक और रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रुझान अधिक दिखाई दे रहा है। बीबीए की 40 सीटों के मुकाबले 39 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो लगभग 97 प्रतिशत है।
वहीं बीसीए की 120 सीटों पर 96 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीए में सबसे अधिक 306 आवेदन पहुंचे हैं जबकि बीकॉम के लिए 95 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी लाइफ साइंस और मैथ ऑनर्स पाठ्यक्रमों में भी अच्छी संख्या में आवेदन आए हैं।

वर्जन
कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है। जहां आवेदन, दस्तावेज अपलोड और सत्यापन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की अपील की है ताकि मेरिट सूची में परेशानी न आए। 31 मई तक सभी विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।-सत्यवान मलिक प्राचार्य संत सिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article