फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The one who tried to mount a tractor on a team that stopped illegal mining was arrested

अवैध खनन रोकने गई टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
The one who tried to mount a tractor on a team that stopped illegal mining was arrested
जींद। बुटाना नहर ब्रांच से अवैध खनन रोकने गई टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के आरोपी सफीदों के वार्ड-6 निवासी इंद्र सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों को 29 नवंबर को दी शिकायत में जल सेवा के मंडल कार्यकारी अभियंता ध्रुव कुमार ने बताया था कि अवैध खनन व रेत चोरी की सूचना पर जेई विक्रम शर्मा, अमित चहल, नहर गार्ड चरण सिंह की टीम ने सफीदों-पानीपत रोड व रेलवे लाइन के बीच में रात करीब साढ़े आठ बजे छापा मारा। इस दौरान बुटाना ब्रांच नहर की आरडी 65 हजार आरएस के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत भरा जा रहा था। जब ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की कोशिक की। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। टीम ने पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक पानीपत रोड पर मिला, वह शराब के नशे में था। कुछ आगे चलकर एक ढाबे के पास उसकी ट्रॉली पलट गई। इसके बाद चालक भाग निकाला था।
विज्ञापन

जल सेवा के मंडल कार्यकारी अभियंता ध्रुव कुमार की शिकायत आई थी। इसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचसी महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी सफीदों शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed