फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Olympic Journey is Possible Through Hard Work and Dreams: Manjit

मेहनत और सपनों की दौड़ से ओलंपिक का सफर संभव : मनजीत

Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Olympic Journey is Possible Through Hard Work and Dreams: Manjit
06जेएनडी23: मनजीत सिंह चहल।
नरवाना। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर जिले में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। नरवाना के एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर मनजीत सिंह चहल ने बताया कि एथलेटिक्स न केवल एक खेल है बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत का प्रतीक है।
विज्ञापन

मनजीत ने कहा कि उन्होंने 2018 एशियन गेम्स में 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 46 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया था।
वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं का रुझान एथलेटिक्स की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न जिलों में अब अधिक संख्या में खिलाड़ी ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में लगभग 22 प्रमुख इवेंट शामिल हैं जिनमें 800 मीटर, मैराथन, हर्डल रेस, स्टेपलचेज, पोल वॉल्ट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो जैसे प्रतिस्पर्धी इवेंट शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार बेहतर योजनाएं चला रही है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाती है। जबकि एशियन गेम्स में तीन करोड़ रुपये तक का इनाम मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेलवे, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन करें
मनजीत सिंह चहल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन करें और नियमित अभ्यास पर ध्यान दें। लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना संभव है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में अपार प्रतिभा है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और लगन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed