फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The old building of the Civil Hospital was inaugurated without starting the emergency

Jind News: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का इमरजेंसी शुरू किए बिना ही करवा दिया उद्घाटन

Fri, 26 Sep 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Sep 2025 01:04 AM IST
सार

जींद के नागरिक अस्पताल में 14.91 करोड़ रुपये की लागत से अधूरे भवन का उद्घाटन कर दिया गया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निरीक्षण कर खामियां पाई और सुधार के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड शुरू होने में अभी देरी है।

विज्ञापन
The old building of the Civil Hospital was inaugurated without starting the emergency
25जेएनडी 35: अस्पताल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश देते हुए डीसी मोहम्मद इमरान

विस्तार

जींद। नागरिक अस्पताल के पुराने पर पर 14.91 करोड़ रुपये खर्च कर नए भवन का लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक अस्पताल का काम पूरा नहीं हुआ और न इमरजेंसी शुरू हो पाई। इसके बावजूद अस्पताल के पुराने भवन का उद्घाटन कर दिया गया।
विज्ञापन

भवन में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने भवन का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिलीं। निरीक्षण के बाद डीसी ने इमरजेंसी वार्ड में लगाई गई खिड़कियों को बदलने या ठीक करने के निर्देश दिए गए ताकि मरीजों को वेंटिलेशन के मामले में असुविधा न हो।
विज्ञापन

रिसेप्शन काउंटर के ऊपर से गुजर रहे पाइप को ठीक करवाने के लिए कहा गया। रिसेप्शन काउंटर पर लिखे गए अक्षरों को खुला-खुला लिखने के लिए कहा गया। उम्मीद थी कि इमरजेंसी वार्ड को वीरवार को हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा संभव नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी का कार्य पूरा हो चुका है और इसमें उपकरण इंस्टॉल करना बाकी है। इसमें अभी तक सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इलेक्ट्रिक विभाग के अनुसार पुराने भवन में सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम सेट करना संभव नहीं है। ऐसे में फिलहाल सेंट्रलाइज्ड एसी योजना केवल इमरजेंसी वार्ड में ही होगी।
------
14.91 करोड़ की लागत से भवन का कराया जा रहा रेनोवेशन
नागरिक अस्पताल का भवन 50 साल पुराना होने के कारण इसको नया लुक देने के लिए 14.91 करोड़ की लागत से भवन का रेनोवेशन कराया जा रहा है। लगभग 20 दिन पहले पहले भवन के रेनोवेशन का कार्य शुरू हुआ तो इस पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए। कभी प्रदर्शन हुए तो कभी रोष जताया गया लेकिन काम नहीं रुका। 16 सितंबर को भवन का उद्घाटन होना था लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण अब फिर अधूरे भवन का उद्घाटन हुआ।

--------
डीसी ने निरीक्षण के दौरान जो भी बदलाव को लेकर बातें कहीं गई हैं उन पर काम किया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। वेंटिलेशन को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

-डाॅ. रघुवीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed