फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The oil of hopes came out in the line

Jind News: लाइन में निकला उम्मीदों का तेल

Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The oil of hopes came out in the line
31जेएनडी13: राशन डिपू पर सरसों का तेल लेने के लिए लाइन में लगे महिलाएं। संवाद
सफीदों। क्षेत्र के राशन डिपो पर मंगलवार अल सुबह से ही सरसों का तेल लेने के लिए भारी मारामारी देखने को मिली। कड़कड़ाती ठंड में लोगों को कई-कई घटों तक तेल लेने के लिए लाइनों में लगना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ी। राशन डिपो पर भीड़ के हालात इस कद्र बेकाबू हुए कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला और लोगों को लाइन में लगवा सरसों की तेल को बंटवाया। लोगों को अंदेशा था कि 31 दिसंबर के बाद उन्हें सरसों का तेल नहीं मिलेगा और जो तेल वितरण के बिना रह जाएगा उसे वापस भेज दिया जाएगा। इस अंदेशे के मद्देनजर लोग चाहते थे कि वे आज ही किसी तरह से अपने कोटे का तेल प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

क्षेत्र के राशन डिपूओं पर करीब 15 दिन पहले गेहूं व बाजरा के अलावा अन्य वस्तुएं बांट दी गई थी लेकिन सरसों का तेल राशन डिपूओं पर नहीं पहुंच पाया था। बताया जाता है कि पीछे से सरसों की तेल की सप्लाई राशन डिपूओं पर नहीं पहुंच पाई थी। सोमवार देर सांय लोगों को राशन डिपूओं पर सरसों का तेल पहुंचने की भनक लग गई और रात में ही लोगों की भारी भीड़ राशन डिपूओं पर पहुंच गई। देर रात तक राशन डिपूओं पर तेल बांटा गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से ही लोग फिर से राशन डिपूओं पर पहुंचना शुरू हो गए। महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे लाइनों में खड़े हुए दिखाई दिए। जैसे ही राशन डिपू खुला तो एकदम से हुजूम मच गया। इसके कारण सही से तेल वितरण नहीं हो पा रहा था। उसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सही तरीके से लाइन में खड़ा करवाया। उसके बाद कहीं जाकर वितरण सुलभ हो पाया। लोगों का कहना था कि उन्हें सरसों का तेल लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ तो हाड कंपकंपा देने वाली ठंड अपना कहर ढहा रही है और दूसरी तरफ उन्हें तेल लेने के लिए घंटों-घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वे सरसों के तेल की सप्लाई अन्य राशन के साथ भेजना सुनिश्चित करें। ताकि जनता को बार-बार दिक्कतें ना उठानी पड़े।

31जेएनडी13: राशन डिपू पर सरसों का तेल लेने के लिए लाइन में लगे महिलाएं। संवाद

31जेएनडी13: राशन डिपू पर सरसों का तेल लेने के लिए लाइन में लगे महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed