फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The number of grocery stores has doubled in 10 years, and the demand for dry fruits has increased after the coronavirus pandemic.

Jind News: 10 साल में दोगुनी हुईं किराना दुकानें, कोरोना के बाद बढ़ी ड्राई फ्रूट्स की मांग

Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The number of grocery stores has doubled in 10 years, and the demand for dry fruits has increased after the coronavirus pandemic.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर में बीते 10 वर्षों के दौरान किराना कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक समय ऐसा था जब पूरे शहर में करीब 500 किराना दुकानें ही होती थीं लेकिन आज दुकानों की संख्या बढ़कर लगभग 1000 के करीब पहुंच गई हैं। बढ़ती आबादी, शहरी विस्तार और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों ने इस कारोबार को नई दिशा दी है। हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में किराना की दुकान खुल गई है।
मनीष गर्ग के अनुसार कोरोना महामारी के बाद लोगों की खरीदारी की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां उपभोक्ता केवल आटा, चावल, दाल, तेल और मसालों तक ही सीमित रहते थे, वहीं अब सेहत को ध्यान में रखते हुए ड्राई फ्रूट्स, बीज, शहद, ऑर्गेनिक उत्पाद और इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ी है। बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स अब आम किराना दुकानों पर भी आसानी से उपलब्ध हैं। -मनीष गर्ग दुकानदार
विज्ञापन


किराना दुकानों का स्वरूप भी पहले की तुलना में काफी बदल गया है। पहले छोटी दुकानों में सीमित सामान ही रखा जाता था लेकिन अब किराना स्टोर मल्टी-प्रोडक्ट स्टोर बन गए हैं। पैकेज्ड फूड, रेडी-टू-ईट आइटम, बच्चों के स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपयोग का सामान और यहां तक कि ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी कई दुकानों पर शुरू हो चुकी है। इससे ग्राहकों को बाजार में भटकने की जरूरत नहीं पड़ती।-सुमित जैन
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक अब कीमत के साथ-साथ ब्रांड, गुणवत्ता और स्वच्छता को भी महत्व दे रहे हैं। किराना कारोबार ने समय के साथ खुद को बदला है और आने वाले समय में इसमें और विस्तार की संभावना जताई जा रही है। -संदीप कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article