{"_id":"68867cdc545fdfc1e30efe5c","slug":"the-new-doctors-appointed-to-the-hospital-will-be-on-duty-in-the-emergency-jind-news-c-199-1-sroh1009-138405-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल को मिले नए चिकित्सकों की इमरजेंसी में लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल को मिले नए चिकित्सकों की इमरजेंसी में लगेगी ड्यूटी
Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी06: नागरिक अस्पताल का एमरजेंसी वार्ड। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए इमरजेंसी वार्ड को मजबूती देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अस्पताल को मिले 18 मेडिकल ऑफिसरों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई जाएगी। हर शिफ्ट में दो से तीन चिकित्सक लगाए जाएंगे। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।
अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड मजबूत होने के बाद मरीजों को ज्यादा किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब तक अस्पताल में लगभग 10 चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। जिन चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया, उनके लिए सोमवार 27 जुलाई अंतिम दिन है। अगर सभी 18 चिकित्सक ज्वाइन करते हैं तो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मिलने वाले इलाज को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
रात और दिन में इमरजेंसी में दो से तीन चिकित्सक मिलेंगे। यहां पर होने वाली मरीजों की भीड़ को इलाज के लिए ज्यादा समय तक इंतजार करने से भी छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव के दौरे के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अव्यवस्थाएं मिली थी और यह मरीजों की संख्या के मुताबिक छोटा भी था। इस वार्ड की 10 बेड की क्षमता को बढ़ा कर 20 बेड का करने के निर्देश दिए थे। अब इस पर भी अस्पताल प्रशासन से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस वार्ड को साथ लगते कमरों की तरफ बढ़ाया जाएगा ताकि इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। अब वार्ड को बढ़ाने के साथ इसमें नए मिले चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद इमरजेंसी में इलाज में देरी की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -
नागरिक अस्पताल को नए चिकित्सक मिले हैं। उनकी सेवाएं इमरजेंसी वार्ड में ली जाएंगी। इससे नागरिक अस्पताल की सेवाओं को एमरजेंसी में मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के निर्देश दिए थे। इस पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।