{"_id":"695034656cc0cc325b05491b","slug":"the-national-education-policy-promotes-skill-development-prof-divya-jind-news-c-199-1-jnd1010-146061-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देती है : प्रो. दिव्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देती है : प्रो. दिव्या
Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज और मदन मोहन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग संस्थान, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन विषय पर दस दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का समापन हुआ।
दोनों संस्थानों के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू पर सहमति बनी जिसके तहत भविष्य में शैक्षणिक व प्रशिक्षण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की निदेशक प्रो. दिव्या उपाध्याय जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देती है।
केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना की प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। दस दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. राजबीर नैन, प्रो. अनीता छाबड़ा, जगबीर दूहन, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. सीमा, डॉ. रेनू यादव और डॉ. राकेश मौजूद रहे।