फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Narwana-Delhi passenger train will now run up to Shakur Basti.

Jind News: नरवाना-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन अब शकूरबस्ती तक करेगी आवागमन

Sun, 21 Jun 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Narwana-Delhi passenger train will now run up to Shakur Basti.
फोटो। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
जींद। राजधानी दिल्ली के रेलवे नेटवर्क पर बढ़ते दबाव और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने फैसला लिया है कि 54033-36 नरवाना-दिल्ली पैसेंजर का अब शकूरबस्ती का आवागमन होगा। इसका सीधा असर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

फिलहाल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आने वाली 14023-24 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर, 54034-35 दिल्ली-जाखल पैसेंजर तथा 12481-82 श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन को एक जुलाई से शकूरबस्ती स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के यात्री अब पुरानी दिल्ली स्टेशन तक सीधे नहीं पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

उन्हें आगे की यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ती भीड़, प्लेटफॉर्मों पर दबाव और ट्रेनों के संचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली तक सीधी रेल सेवा बंद होने से उन्हें अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ेगा। ट्रेन नंबर 54033 शाम पांच बजकर 55 मिनट पर शकूरबस्ती से चलकर मंगोलपुरी, नांगलोई, मुंढका, घेवरा, बहादुरगढ़, रोहतक, समरगोपालपुर, करैंथी, किलाफजरगढ़, जुलाना, जैजैवंती, किनाना, बिशपुरा हरियाणा, होते हुए रात आठ बजकर 43 मिनट पर जींद पहुंचती है।
यहां दो मिनट ठहराव के बाद रात पौने नौ बजे ट्रेन जींद से चलकर बरसोला, उचाना, घसो होते हुए रात लगभग पौने दस बजे जींद पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54036 सुबह चार बजकर 35 मिनट पर जाखल से चलती है, जो हिम्मतपुरा, टोहाना, कालवन, धमतान साहिब, धरौदी होते हुए सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नरवाना पहुंचती है।
यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन घसो, उचाना, बरसोला होते हुए सुबह लगभग छह बजे जींद पहुंचती है। यहां से ट्रेन जुलाना व रोहतक के रास्ते सुबह 10 बजे तक शकूरबस्ती तक जा रही है।


ट्रेन नंबर 54033-36 नरवाना-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शकूरबस्ती तक जा रही है। वहीं आगामी दिनों में श्रीगंगानगर इंटरसिटी, कुरुक्षेत्र-दिल्ली और दिल्ली-जाखल पैसेंजर भी शकूरबस्ती से ही आवागमन करेगी।
- जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed