फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Municipal Council could not get the city drains cleaned by June 15, now the deadline has been given till June 30

Jind News: नगर परिषद नहीं करवा पाया 15 जून तक शहर के नालों की सफाई, अब 30 जून तक दी डेटलाइन

Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council could not get the city drains cleaned by June 15, now the deadline has been given till June 30
16जेएनडी11:एलआईसी के सामने नालों की सफाई करते हुए नगर परिषद के द्वारा हायर किए गए कर्मचारी । स
जींद। बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई के लिए नगर परिषद को 15 जून तक सफाई करवानी थी। इसके बावजूद निर्धारित समय पर नालों की सफाई नहीं हो सकी। अब इसके लिए समयावधि को बढ़ाकर 30 जून किया गया है। अगर इससे पहले बरसात हुई तो शहर के लोगाें के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होगी। अब तक 60 फीसदी नालों की सफाई भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। इनके कारण मकानों में भी सीलन आ रही है और लोगों को बदबू के साये में रहना पड़ रहा है। शहर में बरसात होने के बाद नालों से पानी की निकासी नहीं होती। शहर में नगर परिषद के अधीन 104 नाले आते हैं। इनकी लंबाई 60 हजार मीटर की है। बरसात में हर वर्ष नाले ओवरफ्लो होकर घरों में बैक मारते हैं। इसके कारण शहर वासियों को कई दिनों तक किल्लत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो नालों की सफाई को लेकर लोगों को विरोध प्रदर्शन भी करना पड़ता है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी, शिव कालोनी, श्याम नगर कालोनी, डिफेंस कालोनी व पटियाला चौक के आसपास लगती कालोनियों में यह सबसे अधिक परेशानी रहती है। इस बार शहर के लोगों को नालों में जलभराव से मुक्ति दिलवाने के लिए बरसाती मौसम से पहले सफाई का काम शुरू करवाया था, ताकि लोगों को जलभराव से होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलवाया जा सके। इसके बावजूद भी सफाई निर्धारित समय में नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नगर परिषद ने एजेंसी से हायर किए 35 कर्मचारी
शहर में नालों की सफाई को बरसाती सीजन से पहले पूरा करवाने के लिए नगर परिषद ने एजेंसी से 35 कर्मचारी हायर किए हैं। यह कर्मचारी शहर के बड़े नालों की सफाई करेंगे। इसके अलावा नगर परिषद के पास 184 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 10 कर्मचारी शहर के अंदर छोटे नालों की सफाई के लिए निरंतर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पटियाला चौक, भिवानी रोड, गोहाना रोड व हुड्डा मार्केट के अलावा कई अन्य एरिया में भी सफाई हुई है। इसके अतिरिक्त शहर का एक बड़ा हिस्सा सफाई के बिना अधूरा है। यहां पर नालों में ज्यादा गंदगी जमी हुई है। बरसात होने पर इन नालों से गंदे पानी की निकासी होना संभव नहीं है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


नगर परिषद के नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। पहले 15 जून तक नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 30 जून किया गया है। बरसाती सीजन से पहले शहर के सभी नालों को साफ करवा दिया जाएगा, ताकि शहर वासियों को परेशानी न रहे।
सुनील कुमार सीएसआई नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed