फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The more time the government puts, the stronger the farmer organizations will be: Madhana

सरकार जितना समय लगाएगी, किसान संगठन उतने ही मजबूत होंगे : मधाना

Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
The more time the government puts, the stronger the farmer organizations will be: Madhana
पत्रकारों से बातचीत करते भाकियू के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्मसिंह मधाना। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। भाकियू के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मधाना ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग सरकार जल्द मानने वाली नहीं है क्योंकि यह सारी सीमाएं लांघ चुकी है। इसके बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा बातचीत के सारे विकल्प खुले रखे हुए हैं। अब तक नौ बार हुई बातचीत में कोई समाधान नहीं निकला। सरकार किसानों को बरगलाना चाहती है लेकिन किसान भी मानने वाले नहीं हैं। वे रविवार को जाट धर्मशाला में पहुंचे और किसानों से 23 जनवरी को ही ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कितने भी हथकंडे अपना ले, किसान अब बिना कृषि कानूनों को रदद करवाए दिल्ली से वापस नहीं लौटेगा। मधाना ने कहा कि सरकार जितना समय लगाएगी, किसान संगठन उतने ही मजबूत होंगे। जिस समय 10 सितंबर को पीपली में आंदोलन की शुरुआत की थी, उस समय केवल 500 किसान ही थे और आज पांच महीने बाद लाखों किसान आंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। चाहे कोई किसान घर बैठा हो या दिल्ली में हो, हर किसान का सहयोग इस आंदोलन में है। घर बैठे किसान प्रतिदिन खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। जिस प्रकार युद्ध में सैनिकों की एक टुकड़ी युद्ध लड़ने वाले सैनिकों की मदद के लिए होती है, उसी प्रकार घर बैठे किसान भी अपने साथियों की हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed