फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The month of July brought great relief in the case of Corona, so far two infected have been found in four days

कोरोना के मामले में बड़ी राहत लेकर आया जुलाई महीना, अब तक चार दिन में दो संक्रमित मिले

Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The month of July brought great relief in the case of Corona, so far two infected have been found in four days
कोरोना संक्रमण के मामलों में जुलाई महीना काफी राहत लेकर आया है। पिछले चार दिनों में केवल दो लोग ही संक्रमित मिले हैं, जबकि किसी की मौत नहीं हुई है। रविवार को संक्रमण का कोई मामला नहीं आया। अब 12 एक्टिव मामले बचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 479 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें से कोई संक्रमित नहीं मिला है। अब तक जिले में 21174 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 20626 ठीक भी हुए हैं। कोरोना की वजह से 536 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 12 एक्टिव मामले बचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह जिला कोरोना मुक्त हो सकता है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 287 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 275522 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

सावधानी ही बचाव
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि यदि कोरोना से बचना है तो सावधानी बरतनी होगी। हमें हर समय मास्क लगाना चाहिए तथा सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। यदि लोग लगातार सावधानी बरतेेंगे तो जिला जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकता है। तीसरी लहर की आशंका से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। लोगों का सहयोग रहा तो इस बार कोरोना से जिला में कोई जानी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed