फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA showed the letter of getting the way on National Highway No. 152-D, the picket of the people of Lalitkheda village ended

Jind News: विधायक ने नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर रास्ते मिलने का पत्र दिखाया, ललितखेड़ा गांव के लोगों का धरना खत्म

Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The MLA showed the letter of getting the way on National Highway No. 152-D, the picket of the people of Lalitkheda village ended
धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर रास्ते की मांग को लेकर पिछले चार महीने से धरने पर बैठे भिड़ताना और चाबरी गांव के लोगों की मांग पूरी नहीं हो पाई जबकि पिछले दस दिन पहले ललतिखेड़ा गांव के पास धरने पर बैठे लोगों की मांग पूरी हो गई है। मंगलवार को विधायक अमरजीत ढांडा ने पहुंचकर लोगों को रास्ता मंजूर होने का पत्र दिखाया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

लगभग चार महीने पहले चाबरी तथा भिड़ताना गांव के लोगों ने भी नेशनल हाईवे पर रास्ते की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। इसके अलावा दोनों ही गांव के लोगों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार भी किया था लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। अभी तक उनका धरना जींद-गोहाना मार्ग पर जारी है। इसके विपरीत ललितखेड़ा, निडाना व कुछ अन्य गांवों के लोगों ने अभी दस दिन पहले ही रास्ते की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। मंगलवार को धरने पर पहुंचे विधायक अमरजीत ढांडा ने धरना दे रहे लोगों को हाइवे पर रास्ता मिलने की अनुमति का पत्र दिखाया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि उनकी मांग जायज थी, इसलिए उनकी मांग को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही उनको यहां पर रास्ता दिया जाएगा। पूर्व सरपंच वेदपाल, कृष्ण ललितखेड़ा, भूप सिंह, जोगेंद्र ने कहा कि उनका संघर्ष रंग लाया है। अब उन्हें चंडीगढ़ या नारनौल की तरफ जाने के लिए जींद नहीं जाना पड़ेगा, उनको यही से रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed