फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA sang a patriotic song during the Tiranga Yatra, a huge crowd gathered

Jind News: विधायक ने तिरंगा यात्रा में गाया देशभक्ति गीत, उमड़ा जनसैलाब

Tue, 12 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The MLA sang a patriotic song during the Tiranga Yatra, a huge crowd gathered
11जेएनडी33-तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक देवेंद्र अत्री व अन्य लोग। संवाद
उचाना। विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में उचाना हलके में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। उचाना के भगत सिंह चौक पर यात्रा के समापन पर विधायक ने ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का गीत गाया।
विज्ञापन

उचाना हलके के गांव नगूरां से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बधाना, घोघड़िया व करसिंधु से होते हुए शहर के रेलवे रोड पर वार्ड नंबर पांच में भगत सिंह चौक पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

25 किलोमीटर की यात्रा की दूरी पांच घंटे में तय हुई। यात्रा अलेवा मंडल का नगूरां, बड़ौदा मंडल का घोघड़िया, छात्तर मंडल का करसिंधु एवं उचाना मंडल में शहर के भगत सिंह चौक पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में युवा बाइकों और गाड़ियों के साथ शामिल हुए। हर जगह फूलों की बारिश से भव्य स्वागत ग्रामीणों ने यात्रा का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्री ने कहा कि भारत दुनिया में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके बता दिया है कि वह किसी को सताता नहीं। अगर उसकी और कोई आंख उठाता है तो उसे सबक सिखाना जानता है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा।
हर भारतीय को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। विधायक ने कहा कि अगस्त का महीना उन सभी शहीदों और देश भक्तों की शहादत तथा कुर्बानी को सलाम करने का महीना है। शहीदों को नमन करने और अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से ही देश भर में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया है।

इस मौके पर सतीश जांगड़ा, दीपक नंबरदार, ऋषिराज भार्गव, गौरव शर्मा, रमेश राणा, साधुराम गुरुकुल खेड़ा, रामभज करसिंधु, मुकेश सुदकैन, संदीप गुरुकुल खेड़ा, गोल्डी डूमरखा, संदीप चहल, एडवोकेट अजय, संजय चहल, सत्यनारायण मखंड, सतीशा देवी, पंकज पार्षद, प्रवीण गर्ग, रमेश काकड़ोद, संजय, मोहन घसो और जितेंद्र नगूरां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed