{"_id":"5f9d98c58ebc3e9b874ee189","slug":"the-miscreants-who-kidnapped-the-girl-were-chased-by-the-agra-police-caught-in-the-sugarcane-fields-in-nidana-jind-news-rtk5809173102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से युवती का अपहरण करने वालों का आगरा पुलिस ने किया पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से युवती का अपहरण करने वालों का आगरा पुलिस ने किया पीछा
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने पहुंची आगरा से पुलिस।
- फोटो : Jind
जींद। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस की अपराध शाखा ने युवती का अपहरण कर फरार हुए बदमाशों को पीछा करते शनिवार सुबह निडाना गांव के पास गन्ने के खेतों में दबोच लिया। पुलिस ने युवती को बरामद कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी। सुबह करीब 10 बजे जब घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी तो किसी ने जुलाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची तो यूपी पुलिस लौट चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच युवक उत्तर प्रदेश के आगरा से एक युवती का अपहरण करके भागे थे। पुलिस के पास सूचना थी कि युवती को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर आगरा पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए सुबह करीब पांच बजे निडाना पहुंची। इस दौरान बदमाश अपहृत युवती को लेकर गन्ने के खेतों में छिप गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया और एक युवती व चार युवकों को पकड़ लिया। अभियान में शामिल आगरा पुलिस की अपराध शाखा की टीम के सदस्य राजकुमार गिरी के अनुसार अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई है। हालांकि यूपी पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से मना कर दिया, लेकिन लोगों को बताया कि यह अपराधी जींद के ही किसी गांव में छिपे हुए थे। जब पुलिस ने यहां दबिश दी तो वे भागकर निडाना के गन्ने के खेत में छिप गए, जहां से आगरा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी पुलिस ने निडाना गांव के पास कोई कार्रवाई की है। इस पर पुलिस मौके पर गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
- कुलबीर सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।