Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The minimum temperature reached 4.5 degrees, and the days are getting colder.

Jind News: न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री पर आया, अब दिन भी होने लगे ठंडे

Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached 4.5 degrees, and the days are getting colder.
सुबह के समय छाया हल्का कोहरा। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अचानक पारे में आई इस गिरावट के चलते लोगों ने अब दिन में भी ठंड का असर महसूस करना शुरू कर दिया है। सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवाएं गलन का अहसास करा रही हैं। अब दोपहर में भी ठंड लगनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं ने प्रदेश सहित जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है लेकिन सुबह और रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। इससे खेतों और खुले क्षेत्रों में सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है, वहीं हवा की नमी घटने के कारण वातावरण शुष्क होता जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन का तापमान अगले कुछ दिनों में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। इससे सुबह और रात की ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, इसलिए अगले चार से पांच दिन तक बारिश या बादल छाने के कोई आसार नहीं हैं। हवा का रुख लगातार उत्तर दिशा से बना रहने के कारण रातें और ठंडी होंगी। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद हवाओं की ठंडक बनी रहेगी। आने वाले सप्ताह में रातें और ठंडी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed