Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The message of environmental conservation was conveyed through *yajna-havan* (ritual fire ceremonies) within the Arya Samaj.

Jind News: आर्य समाज में यज्ञ-हवन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 09 Nov 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental conservation was conveyed through *yajna-havan* (ritual fire ceremonies) within the Arya Samaj.
फोटो 1 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना में दिवाली प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण शुद्धि और विश्व कल्याण की कामना को लेकर यज्ञ-हवन किया गया। इस दौरान धर्मपाल, मीना गर्ग और यशपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान का गुणगान किया। आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि वैदिक परंपरा में दिवाली को नवसस्येष्टि यज्ञ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि पटाखों से निकलने वाली जहरीली गैसें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया। मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि धन और विद्या का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर वेदपाल, बलबीर सिंह, ओमप्रकाश, संजीव और कर्ण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed