फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The message given to work for the unity of the country by following the path shown by Patel

पटेल के दिखाए रास्ते पर चलकर देश की एकता के लिए काम करने का दिया संदेश

Tue, 01 Nov 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The message given to work for the unity of the country by following the path shown by Patel
महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पुलिस विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को पुलिस लाईन से रानी तालाब तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी दौड़ को उपपुलिस अधीक्षक रोहतास ढुल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
विज्ञापन

उपपुलिस अधीक्षक रोहतास ढुल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उन द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया तथा सभी खिलाडिय़ों को शपथ भी दिलवाई गई कि हम राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से वल्लभभाई पटेल के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सार्थक करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हम गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के पहले गृह मंत्री और पहले उपप्रधानमंत्री के पद का सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की लगभग 600 से ज्यादा रियासतों को समाप्त कर देश को संघीय ढंाचा प्रदान किया। उनकी दृढ़ता की वजह से ही वह सरदार व लौह पुरुष कहलाए। उन्होंने कहा कि गुजरात में सरदार सरोवर बांध पर लौह पुरुष सरदार पटेल की विश्व में सबसे ऊंची 600 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो हमेशा देश की एकता को बनाए रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया। उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को देश भुलाया नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल की जीवनी के बारे में बताया
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के उप निरीक्षक आत्मा राम ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रन लॉर यूनिटी का आयोजन पुलिस स्टेशन उचाना से शिवानियां पब्लिक स्कू ल तक किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया। मैराथन में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed