फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The mercury reached 48.4 degrees, the heat was scorching the people.

Jind News: पारा 48.4 डिग्री पहुंचा, नौतपा लोगों को तपा रहा

Fri, 31 May 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 48.4 degrees, the heat was scorching the people.
30जेएनडी16 : दोपहर के बीच सिर पर चुन्नी ओढ़कर निकलती युवतियां। संवाद
जींद। ज्येष्ठ माह में नौतपा लोगों को तपा रहा है। भीष्ण गर्मी और लू से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कामकाज प्रभावित हैं, स्वास्थ्य के साथ फसलों और जीव जंतुओं पर भी भारी असर पड़ रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्म हवा के थेपेड़ों ने दिनभर लोगों को सताया। दोपहर को बाइक या पैदल निकलने वाले लोगों की त्वचा जलने लगी थी। मौसम में आर्द्रता 10 प्रतिशत और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। एक जून से तीन जून तक आंशिक राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

वीरवार को दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। सुबह आठ बजे ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ हवा गर्म हो गई और लू में तब्दील होती गई। सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसर गया। बहुत कम लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। गर्मी और लू ने लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया। शाम को छह बजे तक भी तेज धूप लोगों को परेशान करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
उल्टी, दस्त, पेट दर्द के बढ़े मामले
पिछले बीस दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हीट स्ट्रोक के साथ डिहाइड्रेशन का खतरा भी लगाता बना हुआ है। भीष्ण गर्मी और लू से उल्टी दस्त, पेट दर्द के मामलों में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्ग लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी 1700 तक जा पहुंची है। इनमें से 500 के आसपास के लोग गर्मी से परेशानी के आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि भीष्ण गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकले ओर ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का प्रयोग करें।
बॉक्स
पशु भी हुए बेहाल
भीष्ण गर्मी का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। दुग्ध का उत्पादन भी घटा है। पशुपालकों को पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कुछ पशुपालकों ने पंखे के साथ कूलरों को पशुओं पर लगाया हुआ है तो कुछ ने पशुओं पर फव्वारे लगा दिए हैं। पशु विशेषज्ञों का कहना है कि भीष्ण गर्मी का असर हर जीव-जंतु पर पड़ रहा है। पशुओं को छांव में रखें, सीधी धूप से बचा कर रखें, नहलाने के साथ दिन में बार-बार पानी जरूर पिलाएं।

बॉक्स
दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक सबसे अधिक रहा है। गर्मी से बचाव के उपाय जरूर करें। एक जून के बाद मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद ही तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है।
-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed