फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The maximum temperature is four steps away from the fifties, life is miserable

Jind News: अधिकतम तापमान अर्धशतक से चार कदम दूर, जनजीवन बेहाल

Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature is four steps away from the fifties, life is miserable
जींद। लोगों को किसी भी सूरत में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन में तो गर्मी सता ही रही है, अब रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। रात को भी तापमान अधिक होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहर से पहले ही सड़कें तथा बाजार सुनसान हो जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7 बजे ही तेज धूप ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। हवा की गति तेज होने के कारण 8 बजे तक ज्यादा तेज धूप महसूस नहीं हुई लेकिन उसके बाद धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। तेज हवा के बावजूद लू चलने से लोगों को जलन महसूस हो रही थी। 10 बजे के बाद तो बिल्कुल ऐसा लग रहा था, मानो दोपहर हा गई है। दोपहर बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। शाम 6बजे तक सूर्य ऐसे तप रहा है, जैसे दोपहर ही हो। सूर्यास्त के बाद कुछ राहत लोगों को मिल पाती, लेकिन ऐसा पिछले दो दिन से नहीं हो रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। ऐसे में पंखें भी कोई राहत नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि इतनी तेज गर्मी के बावजूद कूलर से काफी राहत मिलती है। इस समय उमस जैसी कोई बात नहीं है, इसलिए कूलर आराम से राहत दे रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगाई छबील
नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने शुक्रवार को मीठे पानी की छबील लगाकर मरीजों व उनके तीमारदारों को राहत पहुंचाई। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि कर्मचारियों ने यह छबील लगाकर पुण्य का कार्य किया है। इतनी भयंकर गर्मी से मीठा और ठंडा पानी लोगों को राहत पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। इसके बाद प्री मानसून की बारिश की संभावना है। प्री मानसून की बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल गर्मी इतनी तेज है कि लोगों को अपने पशुओं व फसलों को भी इससे बचाने की जरूरत है।
डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed