फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The married woman's father-in-law and uncle have been arrested in connection with the murder case.

Jind News: हत्या के मामले में विवाहिता का ससुर व ताऊ गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और डंडा बरामद

Sat, 27 Dec 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The married woman's father-in-law and uncle have been arrested in connection with the murder case.
26jjrp06- पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। स्रोत-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने ससुर देवेंद्र और ताऊ योगेश को गिरफ्तार किया है। रिमांड के बाद आरोपी पति जतिन के अलावा पकड़े गए देवेंद्र व योगेश को अदालत में पेश किया गया जहां से जतिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और देवेंद्र व योगेश को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड के दौरान जतिन से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। आगे की जांच में आरोपी के पिता देवेंद्र और ताऊ योगेश की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में देवेंद्र की अहम भूमिका थी जिसकी निशानदेही पर वह डंडा बरामद किया गया जिससे शव को जलाया गया।
विज्ञापन

शव को जलाने की प्रक्रिया में ताऊ योगेश की भूमिका पाई गई। झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
थाना माछरौली प्रबंधक निरीक्षक परमजीत ने बताया कि मृतका की मां लक्ष्मी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बेटी आशा की शादी 30 अप्रैल को गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी जतिन के साथ हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 18-19 दिसंबर की रात को आरोपी जतिन ने पत्नी आशा की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed