फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The magician's brother robbed the jewelry and cash from the shop along with three friends

जादूगर के भाई ने तीन दोस्तों के साथ दुकान से लूटे थे गहने और नकदी

Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The magician's brother robbed the jewelry and cash from the shop along with three friends
पुलिस की गिरफ्त में आरेपी। संवाद - फोटो : Jind
बसीनी गांव में सीआईए सोनीपत की टीम की जिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी उन्होंने स्वर्णकार की दुकान से सोने-चांदी के साथ नकदी लूटी थी। लूट की वारदात में जादूगर का भाई गोहाना के आर्य नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू और निदाना गांव निवासी मोहित उर्फ गड्ढा, गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी सोनू, खेड़ी साध गांव निवासी मोहित भी शामिल थे।
विज्ञापन

सोनीपत सीआईए ने दो आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जैसे ही मुख्य आरोपी जादूगर के भाई मोहन उर्फ मोनू व उसके दोस्त सोनू की सफीदों के गांव बसीनी में होने की सूचना मिली तो गोहाना सीआईए टीम जादू शो के मंच पर पहुंच गई थी। इस दौरान जादूगर का भाई मोहन उर्फ मोनू व उसका दोस्त सोनू खेतों की तरफ भाग गए। भागते समय उन्होंने सीआईए टीम पर फायरिंग भी की। इस दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी सोनू गोली लगने सेे घायल हो गया था। जिसे गोहाना सीआईए टीम ने उपचार के लिए खानपुर मेडिकल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन

गोहाना की डीएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, दो 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि गीता कॉलोनी में रहने वाले सोहन लाल शहर के गुढ़ा रोड पर गीता स्कूल के समीप सोहन स्वर्णकार के नाम से दुकान चलाते हैं। 26 फरवरी को दोपहर को वह दुकान में बैठे हुए थे। दुकान के बाहर तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर हथियारबंद तीन युवक आए और सोहन लाल को हथियार दिखाकर 250 ग्राम सोना, 8 किलोग्राम चांदी और 8 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपियों की पहचान गोहाना के आर्य नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू, निदाना गांव निवासी मोहित उर्फ गड्ढा, गोहाना के चोपड़ा कॉलोनी निवासी सोनू, खेड़ी साध गांव निवासी मोहित के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि गोहाना के अलावा रोहतक, खेड़ी साध, गन्नौर, मुंडलाना के अलावा अन्य जगहों पर लूट व 307 के मामले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में हुई थी मुलाकात, बना लिया गिरोह
डीएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात जेल में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने जेल से निकलने के बाद अपना गिरोह बना लिया और लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपियों के पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। रिकवरी के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed