फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The machine kept in TB ward will now run 24 hours

Jind News: टीबी वार्ड में रखी मशीन अब 24 घंटे चलेगी

Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The machine kept in TB ward will now run 24 hours
13जेएनडी16: टीबी वार्ड में एक्सरे करवाने आए मरीज। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में एक्सरे करवाने को लेकर चल रही किल्लत अब समाप्त होगी। लगभग सवा महीने पहले नए भवन में एक्सरे मशीन खराब होने से अधिकतर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में रात के समय एक्सरे की सुविधा बंद हो गई थी तो दिन में लाइट जाने पर भी एक्सरे नहीं हो पा रहा था। इसके कारण प्रतिदिन लगभग 100 के अधिक मरीजों को दिक्कत रहती थी।
विज्ञापन

अब नागरिक अस्पताल में खराब हुई एक्सरे मशीन के कारण होने वाली समस्या के समाधान के लिए टीबी वार्ड में 24 घंटे एक्सरे मशीन चलाने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। इसके लिए ड्यूटी रोस्टर भी बनाया है और टीबी वार्ड में मशीन चलाने के लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। अस्पताल के नए भवन में एक्सरे मशीन की कैसेट खराब होने के कारण यह परेशानी बनी थी। स्वास्थ्य विभाग के पास खराब हुई मशीन की कैसेट लाने के लिए पांच रुपये का बजट नहीं होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बाक्स
मरीजों को संक्रमण का बना रहेगा डर
नागरिक अस्पताल के टीबी वार्ड में एक्सरे मशीन चलाने और वहां पर मरीजों को भीड़ में काफी समय खड़ा होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके कारण मरीजों को संक्रमण का डर रहेगा। अब तक स्वास्थ्य विभगा को मुख्यालय से बजट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन समय लंबा होने के कारण अब खुद ही व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रात को हादसों में घायल होने वालों को नहीं मिल रहा था बिना एक्सरे उपचार
रात को होने वाले सड़क हादसों व गंभीर मरीजों को एक्सरे की सुविधा अस्पताल में नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए या तो मरीज को रेफर किया जा रहा था, या फिर सुबह तक इंतजार करवाया जा रहा था। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर भी सवाल उठने लगे थे।

बाक्स
टीबी वार्ड में मिलेगी 24 घंटे एक्सरे सुविधा
नए भवन में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए टीबी विभाग में लगी एक्सरे मशीन को 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक्सरे कर्मियों का रोस्टर बना दिया गया है, ताकि दिन व रात को एक्सरे करवाए जा सकें।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed