फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The lintel of Hafed's warehouse collapsed, cracks appeared in the houses

Jind News: भरभराकर गिरा हैफेड के गोदाम का लेंटर, मकानों में आईं दरारें

Sat, 31 Aug 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 31 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The lintel of Hafed's warehouse collapsed, cracks appeared in the houses
30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद
सफीदों। आदर्श कॉलोनी स्थित हैफेड के एक गोदाम का लेंटर वीरवार देर रात भरभराकर गिर गया। इस गोदाम में एक प्राईवेट फर्म के खाद के बैग भरे हुए थे। इस हादसे में गोदाम के आसपास स्थित कई मकानों में दरारें आ गई तथा कई झोपड़ियां टूट गई। लेंटर गिरने की आवाज को सुनकर पूरी कॉलोनी दहल गई। इस हादसे में आसपास की कई लोग दहशत में आ गए। जिन्हे कॉलोनी निवासी नगर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां पर उन्हे उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। हादसे के घटित हो जाने के बावजूद भी मौके पर कोई प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी सोनू व अक्षय ने बताया कि वह रात को करीब नौ बजे अपनी झोपड़ी में बैठे खाना खा रहे थे कि अचानक से तेज आवाज आई तो वे एकदम से दौड़कर झोपड़ी से बाहर आए। जैसे ही वे झोपड़ी से बाहर आए गोदाम की दीवार उनकी झोपड़ियों पर आकर गिर गई और उनकी झोपड़ियां दबकर पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी संतोष, संजय, कुलदीप व सुमेर ने बताया कि एक तेज आवाज को सुनकर वे तत्काल मकान से बाहर आए तो देखा कि उनके मकानों के साथ लगता गोदाम पूरी तरह से भरभराकर गिर चुका था और उसका मलबा चारों तरफ फैला हुआ था। जब उन्होंने अपने मकान में आकर देखा तो उनके मकान की सभी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई थीं। जिस वक्त यह हादसा हुआ ऐसा लगा मानो भूचाल सा आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना था कि ये गोदाम यहां पर बहुत पुराने समय से बने हुए हैं और ये कंडम अवस्था में हैं। आज तो एक गोदाम गिरा है और कल अन्य गोदाम भी गिर सकते हैं। इन गोदामों को समय रहते गिरवा देना चाहिए। इन गोदामों के परिसर में बरसाती पानी भरा रहता है और इनकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग कि उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इस मामले में गोदामों के किराएदार संदीप मंगला से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
वार्ड के पार्षद रामभरोसे ने बताया कि रात को लगभग नौ बजे उसके पास गोदाम ढहने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि तीन झोपड़ियों गोदाम की दीवार गिरी हुई थी तथा कई मकानों में दरारें आई हुई थी। इस हादसे को देखकर कई लोग दहशत में आ गए थे, जिन्हें नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस बड़े हादसे के घटित हो जाने के बावजूद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह कुछ कर्मचारी गोदाम की दीवार की गिरी हुई ईंटों को संभालने के लिए आए जरूर आए थे, लेकिन जिनका नुकसान हुआ, उनकी कोई सुधबुध नहीं ली।

आदर्श कॉलोनी स्थित हैफेड के इस परिसर में कुल चार गोदाम हैं। इनमें से तीन गोदाम विभाग ने मंडी की फर्म टाटा संसार के मालिक संदीप मंगला को किराये पर दिया है। जिस गोदाम नंबर चार का लेंटर गिरा है उसको विभाग ने किराये पर नहीं दिया हुआ था, लेकिन किरायेदार ने उसमें वैसे ही खाद के कट्टे लगाए हुए थे। किरायेदार ने गोदाम नंबर चार की खस्ता हालत के बारे में महकमे को समय रहते अवगत करवाया जाना चाहिए था, ताकि ऊपर से मंजूरी लेकर उसको पहले ही गिरवा दिया जाता। सबसे बड़ी यहां समस्या पानी की निकासी की भी है। इसके कारण गोदामों में जोखिम बढ़ा है। फिलहाल आसपास के लोगों के हुए नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी किरायेदार संदीप मंगला ने ली है। -रविंद्र शर्मा, हैफेड मैनेजर।

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

30जेएनडी37: गिरे हुए लेंटर के नीचे दबे हुए खाद के कट्टे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed